उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट पर बीते 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव के लिए आज रविवार को हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 4697 मतों से विजयी हो गए। महेश जीना को 21874 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 17177 मतों पर संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही प्रदेश में तीरथ सरकार भी अपनी पहली परीक्षा में पास हो गई।
ज्ञात हो कि सल्ट सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने जहां उनके ही बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली चुनाव मैदान में उतारा था।
सल्ट उप निर्वाचन के 12 वें चरण की मतगणना परिणाम
12 वें राउंड की मतगणना में 4697 वोट से जीते महेश जीना
महेश जीना – 21874 (भाजपा)
गंगा पंचोली – 17177 (कांग्रेस)
सुरेंद्र सिंह – 620
जगदीश चंद्र – 493
नंदकिशोर -209
पान सिंह -346
शिव सिंह रावत -466
नोटा – 63
————————–
नौवें चरण में भाजपा 4275 मतों से आगे है।
महेश जीना -17500
गंगा पंचोली -13225
जगदीश चंद्र -421
नंदकिशोर -190
पान सिंह -283
शिव सिंह रावत -405
सुरेंद्र सिंह -496
नोटा -579