24.3 C
Dehradun
Tuesday, May 30, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीउत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने टिहरी में भरी हुंकार, एक हजार से अधिक...

उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने टिहरी में भरी हुंकार, एक हजार से अधिक लोग हुए पार्टी में शामिल

नई टिहरी। उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी की आज यहां आयोजित कार्यकर्ता बैठक में जहां पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया, वहीं एक हजार से अधिक की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी छोड़कर कार्यकर्ता उजपा में शामिल हुए। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

रविवार को आज उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के यहां स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने हमेशा देवभूमि के साथ अन्याय किया है। अलग राज्य बना लेकिन जिस मंशा से इसका गठन किया गया वह अभी अधूरा है।

कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी को रोकने के लिए पार्टी दृढ़ संकल्पकृत है। उत्तराखण्ड में क्षेत्रीय दल के रूप में उजपा को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए पार्टी सहयोग राशि भेजेगी जिसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।

श्री धनै ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य जहां पर छोड़े थे वह आज चार साल बाद भी उसी जगह पर हैं। कहा कि आज जनता को भी टिहरी के ऐसे जनप्रतिनिधियों से विकास के नाम पर सवाल पूछना चाहिए। उन्हांेने कहा कि 2022 में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता का आर्शिवाद मिला तो टिहरी में विकास की अध्ूारी योजनाओं को पूरा करने का काम किया जाएगा।

बैठक में पार्टी के टिहरी जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रागिनी भट्ट, केन्द्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, श्रीमती निर्मला बिष्ट, पूर्व प्रमुख श्रीमती आनंदी नेगी, करम सिंह तोपवाल, संजय बहुगुणा, संजय सिंह रावत, विनोद सजवाण, शशीभूषण भट्ट, देवेन्द्र दुमोगा, परमजीत राणा, राजवीर भण्डारी, योगेश पाल, धर्म सिंह गुनसोला, प्रेम सिंह रावत, शीशपाल पंवार, राजेन्द्र भण्डारी, दिनेश उनियाल, श्रीमती संध्या उनियाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन यशपाल पंवार ने किया।

इन कार्यकर्ताओं को दिया गया दायित्व

उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी द्वारा प्रताप गुसांई को केन्द्रीय मीडिया प्रभारी, विनय तिवाड़ी टिहरी विधानसभा मीडिया प्रभारी, श्रीमती जसी नेगी को महिला टिहरी जिला महामंत्री, श्रीमती कुंती सजवाण को महिला जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना जोशी एवं श्रीमती शशी सकलानी को जिला मंत्री महिला टिहरी नियुक्त किया गया।

इन लोगों ने ली उजपा की सदस्यता

उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य कोट श्रीमती यमला सजवाण, जिला पंचायत सदस्य बागी सारज्यूला हितेश चैहान, जिला पंचायत सदस्य थार्ती डागर श्रीमती संगीता जयाड़ा, सेवानिवृत तहसीलदार संगरूप सिंह नेगी, पहाड़ी पार्टी छोडकर आए भरत सिंह रावत, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष देव सिंह पुण्डीर, टैक्सी मैक्सी संगठन टिहरी अध्यक्ष बलवीर पुण्डीर, भगवान चन्द्र रमोला, जयपाल सिंह मखलोगा, ग्राम प्रधान जड़धार गांव प्रीति जड़धारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष स्यूंटा अनिता भण्डारी, पूर्व प्रधान पदम सिंह गुसांई, ग्राम प्रधान मरोड़ा श्रीमती संगीता देवी, प्रधान चोपड़ा श्रीमती राधिका देवी, प्रधान पिपोला उठड़ श्रीमती कविता देवी, प्रधान रामा पज्याड़ा धर्मेन्द्र सिंह, प्रधान नंदगांव मंथल राकेश कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश राणा, रवि रावत, प्रशांत उनियाल, धनवीर पुरषोड़ा, प्रदीप रावत के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य चंबा एवं जाखणीधार 20, ग्राम प्रधान चंबा एवं जाखणीधार 40, पूर्व प्रधान एवं क्षेपंस 70, सेवानिवृत कर्मचारी 100, पूर्व सैनिक 150, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी 15, महिला मंगल दल के पदाधिकारी 30, व्यापार मंडल के पदाधिकारी 40 एवं अन्य 300 कार्यकर्ताओं ने सदस्य ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!