नई टिहरी। प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिनेश धनै इन दिनों जनपद का सघन भ्रमण कर लोगों को जहां पार्टी की रीति नीति से अवगत करा रहे हैं वहीं राष्ट्रीय दलों को छोड़ काफी संख्या में लोग उजपा में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को आज चंबा प्रखण्ड के साबली में 108 लोगांे ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मंगलवार को चंबा प्रखंड के साबली गांव में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने तथा अपने और अपनों की जेबों को भरने का काम किया है। अब जनता का राष्ट्रीय दलों से मोह भंग हो चुका है। इसी का परिणाम है कि लोगांे ने क्षेत्रीय दल उत्तराखंड जनएकता पार्टी में जुड़ने का मन बना चुके हैं। कहा कि आज लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है और हम टिहरी विधानसभा में तीस हजार सदस्यों को बनानेे का लक्ष्य हासिल करेंगे।
जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी व महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भटृ ने कहा कि उन्हांेने वर्षो तक भाजपा की सेवा की है। लेकिन पार्टी ने हमे हाशिया पर धकेल के रखा है। पार्टी में आज शामिल होने वालों में ज्योति बहुगुणा, डिमेश्वर प्रसाद, डीएस नेगी, सोहन लाल, मस्तराम भटृ, सोहन सिंह पयाल, राकेश भट्ट, विमला बहुगुणा, भैरव दत्त बहुगुणा, हर्षपति बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा, अजय बहुगुणा, संजय बहुगुणा, नीलम बहुगुणा, जगदम्बा बहुगुणा, अनंत राम बहुगुणा आदि शामिल हैं। इस मौके पर निर्मला बिष्ट, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे।