हल्द्वानी। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती ऊधमसिंह नगर की एक महिला की बीते तीन रोज पहले मौत हो गई थी। उक्त मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट आज सोमवार को पॉजिटिव आई है, जबकि दो अन्य मृतकों में एक की रिपोर्ट का इंतजार है तो एक की रिपोर्ट निगेटिव है।
यहां अस्पताल में 120 कोरोना पॉजिटिव रोगी भर्ती हैं और 28 को आइसोलेशन में रखा गया है। 6 पॉजिटिव और 6 आइसोलेशन में भर्ती रोगियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मालूम हो कि यहां एसटीएच में सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते 63 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई थी। महिला की कोरोना की रिपोर्ट का इंतजार था। आज सोमवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
सुशीला तिवारी अस्पताल के एमएस डा0 अरुण जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की तड़के भी दो लोगों की मौत हुई थी, इनमें एक की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि एक की पॉजिटिव है।