11.3 C
Dehradun
Thursday, April 25, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डचम्पावतसुबोध उनियाल ने मांगे धामी के लिए वोट, चंपावत के खटोली गांव...

सुबोध उनियाल ने मांगे धामी के लिए वोट, चंपावत के खटोली गांव में किया प्रचार

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धूरा अमोड़ी के खटोली गांव में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।


इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव है, इसलिए चंपावत की जनता मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाए। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रधान प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवराज सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!