कोटद्वार। उत्तराखण्ड में हुए छात्रवृत्ति घोटाले के एक आरोपी को पुलिस ने आज मंगलवार को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी अनिल परिहार पुत्र स्व.श्री गंभीर सिंह , उम्र- 53 वर्ष, निवासी-सी-42/24 ऋषिनगर एक्सटेंशन, थाना-माधवनगर, जिला-उज्जैन (म.प्र.) पर छात्रवृत्ति में गड़बड़ी करने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी पर सोलह लाख सत्तावन हजार पांच सौ रुपए की छात्रवृत्ति की गड़बड़ी करने का आरोप है। आरोपी अनिल परिहार एक कॉलेज का निदेशक था। विदित हो कि बीती तीन मार्च 2020 को एसआईटी पौड़ी ने उनके खिलाफ गड़बड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। ज्ञात हो कि इस मामले में दूसरा अभियुक्त बृजपाल पुत्र जोध सिंह निवासी हरिद्वार उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्थगन का आदेश पा चुका है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।