11.3 C
Dehradun
Wednesday, March 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डदेहरादूनलक्ष्मण झूला से कुंजापुरी मंदिर व हरिद्वार से लक्ष्मण झूला तक बनेगा...

लक्ष्मण झूला से कुंजापुरी मंदिर व हरिद्वार से लक्ष्मण झूला तक बनेगा रोपवे: सिंह


-विजय संकल्प रैली में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आग्रह पर जनरल वीके सिंह ने की घोषणा, प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के दिए निर्देश

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आग्रह पर पूर्व थल सेना अध्यक्ष एवं केंद्रीय भूतल एवं परिवहन और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री भारत सरकार जनरल वीके सिंह ने लक्ष्मण झूला से मां कुंजापुरी मंदिर व हरिद्वार से लक्ष्मण झूला तक गंगा किनारे रोपवे लगाने की घोषणा की है। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जनरल का आभार व्यक्त किया।


मंगलवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा ढालवाला स्थित सुमन पार्क से मुनिकीरेती के नए पुल पर स्थित सब्जी मंडी तक निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व थल सेना अध्यक्ष एवं केंद्रीय भूतल एवं परिवहन, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री भारत सरकार जनरल वीके सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए।

तत्पश्चात 14 बीघा पुल के समीप मैदान में आयोजित सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व अन्य मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का जोरदार ढंग से माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम संबोधन में पूर्व जनरल ने कांग्रेस पर हमला बोला, कहा कि चीन और डोकलाम जैसे मुद्दों पर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस पार्टी को यह भी नहीं मालूम कि भारत की सीमाएं कहां तक है और ऐसे सवाल उस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उठाए जा रहे हैं। जो कि भारत में आने वाली विपदाओं के समय विदेश के दौरे पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सभी सीमाएं सुरक्षा दायरे में हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि का प्रत्येक गांव सीमा से जुड़ा है। जिसकी सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार से एक-एक व्यक्ति भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में लगा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसमें मुख्य रूप से ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसी परियोजनाओं कार्य वर्तमान में गतिमान है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आग्रह पर लक्ष्मण झूला से मां कुंजापुरी मंदिर व हरिद्वार से लक्ष्मण झूला गंगा किनारे किनारे रोपवे बनाने की घोषणा की।

कहा कि इस प्रस्ताव को शीघ्र ही मेरे पास भेजें, जिससे इस प्रस्ताव को 10 जनवरी से पहले ही स्वीकृति दे दूं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए विजय संकल्प यात्रा के तहत अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प था कि 100 दिन में 100 सड़कों को स्वीकृति दिलाऊंगा। मगर मैने 100 दिन में 113 सड़कों को स्वीकृत करवाया है। कहा कि वह प्रधानमंत्री के “एक जनपद एक उत्पाद” योजना के तहत प्रदेश में कार्य भी कर रहे हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

कहा कि लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था की पहाड़ पर रेल चलेगी। मगर जनता का यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। इस आधार पर ही उत्तराखंड में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।


मौके पर मुनिकीरेती-ढालवाला के नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नरेंद्रनगर मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ऋषिकेश मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, ब्लॉक प्रमुख नगर राजेंद्र भंडारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा राणा, नगर पंचायत गजा की अध्यक्ष मीना खाती, मनीष डिमरी, विनोद सुयाल, विनोद रतूड़ी, राजेश भट्ट, मयंक गुप्ता, निधि शर्मा, प्रशांत चमोली, राकेश गुसाईं, दिनेश भट्ट, मधु भट्ट, शंकर नौटियाल, जगवीर सिंह नेगी, सतीश चमोली, बीना जोशी, सोनी भट्ट, पूर्णा सजवाण, राकेश भट्ट, गोपाल चौहान, भगवती काला मनोज बिष्ट, राजेंद्र थलवाल, विकास नेगी, विरेन्द्र चौहान, राजू शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री नलिन भट्ट ने किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!