कीर्तिनगर। टिहरी जिले के कीर्तिनगर तहसील के सिल्काखाल-सारकिणा मोटर मार्ग पर आज एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। ग्रामीणों के द्वारा तीन घायलों को तत्काल वाहन से बाहर निकाल कर स्वयं के वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या यूए07 क्यू 2459 आज सोमवार को दिन में सिल्काखाल से सारकिणा जा रहा था। रास्ते में कफना के पास मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर इसी मार्ग के ऊपर चढ़ने के बाद नीचे इसी मार्ग पर सड़क पर पलट गई। वाहन में सवार सभी 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर 108 सेवा पहुंच गई है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं।
घायलों के नाम
1-दर्शन लाल पुत्र कामी दास उम्र 62 वर्ष ग्राम गोरती लस्सा जिला रुद्रप्रयाग
2-अनिता देवी पत्नी शिवलाल 35 वर्ष निवासी ग्राम-कफना तहसील कीर्तिनगर
3-नेतीन पुत्र शिवलाल 9 वर्ष निवासी ग्राम- कफना तहसील कीर्तिनगर
4-आयुष पुत्र शिवलाल 7 वर्ष निवासी ग्राम कफना तहसील कीर्तिनगर
5-सीता देवी पत्नी चन्दन लाल उम्र 38 वर्ष निवासी कफना तहसील कीर्तिनगर
6-प्रदीप लाल पुत्र छोदाडू उम्र 21 वर्ष निवासी सारकेणा (चालक) तहसील कीर्तिनगर
7-दिनेश लाल पुत्र प्रेम दास उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम ढेला (नैलचमी) तहसील भिलंगना।