11.3 C
Dehradun
Wednesday, April 17, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डधामी सरकार में दायित्व बांटने की हुई शुरुआत, डीपीसी में 37 सदस्य...

धामी सरकार में दायित्व बांटने की हुई शुरुआत, डीपीसी में 37 सदस्य नामित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी दायित्व बांटने की शुरुआत कर दी है। पंचायती राज विभाग के तहत गठित जिला योजना समिति में 37 सदस्यों को नामित किया गया है। सभी सदस्य सत्तारूढ़ दल भाजपा से जुड़े हैं।

सरकार ने देहरादून जिले से सर्वाधिक छह सदस्यों को जिला योजना समिति में शामिल किया गया है। इनमें श्याम सिंह पुंडीर, इतवार सिंह रमोला, रुचि भट्ट, सुशील गुप्ता, राजेश जुगलान व अंशुल चावला के नाम शामिल है।

जबकि उधमसिंह नगर जिला योजना समिति में अमित नारंग, उमाशंकर द्विवेदी, मनमोहन सक्सेना, सुरजीत सिंह व गुरबक्श सिंह को शामिल किया गया है। नैनीताल से दीवानी राम, आशा रावत, अरविंद सिंह पडियार, जितेश टम्टा, पौड़ी से विनोद कुमार घिल्डियाल, कुलदीप सिंह रावत, सुरेश सिंह, अल्मोड़ा में मनोज जोशी, अजय वर्मा व भुवन चंद वर्मा, टिहरी में महेंद्र सिंह गुसाईं, केदार सिंह बर्त्वाल व विनोद सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ में लोकेश सिंह, जगदीश सिंह परिवार व भगत सिंह को सदस्य नामित किया गया है।

चमोली जिले में आशा देवी व संजय सिंह को, उत्तरकाशी में मेज सिंह राणा व लखेंद्र सिंह को, बागेश्वर में पूरन सिंह और सुंदर सिंह को, चंपावत में नवीन बोहरा, रामदत्त जोशी और रुद्रप्रयाग जिला योजना समिति में मातबर सिंह राणा और अमित सिंह रावत को सदस्य नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!