राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (admit card) जारी कर दिए हैं। राजस्थान बोर्ड पहले ही बचे हुए पेपर करवाने की घोषणा कर चुका है। 10 वीं कक्षा के दो विषय के पेपर 29 और 30 जून में संपन्न करवाई जाएंगी। इसी प्रकार से 12 वीं की बची हुई परीक्षाएँ 18 जून से 30 जून के मध्य में करवाई जाएंगी।
Rajasthan Board Exam Admit Card 2020: बोर्ड ने जारी किए एडमिट कार्ड
राजस्थान बोर्ड ने इस महीने होने वाली बची हुई परीक्षाएँ के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र विद्यार्थियों को ना देकर स्कूल के माध्यम से दिए जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सम्बंधित विद्यालयों को स्कूल लॉगिन आईडी प्रदान करवा दिया है और अब विद्यालय अपने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करेंगे।
राज्य में लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति भी दी गई थी। ऐसे विद्यार्थी जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देना चाहते हैं वो उस परीक्षा केंद्र पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र प्रधान एडमिट कार्ड डाउनलोड करके विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी देंगे।
विद्यालय/ परीक्षा केंद्र विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
कोरोना के चलते बढ़ाई गई परीक्षा केन्द्रों की संख्या
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के स्वास्थ के मद्देनजर परीक्षा केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाई है। पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर 500 से भी ज्यादा परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। पहले के मुकाबले 5680 से बढ़ाकर अब राजस्थान बोर्ड परीक्षा 6201 परीक्षा केन्द्रों में करवाई जाएगी।
राजस्थान बोर्ड दसवीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम
दिनाँक |
विषय |
29 जून |
सामाजिक विज्ञान |
30 जून |
गणित |
राजस्थान बोर्ड बारहवीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम
दिनांक |
विषय |
18 जून |
गणित |
19 जून |
सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग विषय |
22 जून |
भूगोल / व्यवसाय अध्ययन |
23 जून |
गृह विज्ञान |
24 जून |
चित्रकला |
25 जून |
हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थान साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी) विषय की परीक्षा |
26 जून |
संस्कृत साहित्य |
27 जून |
अंग्रेजी साहित्य |
29 जून |
कंठसंगीत/नृत्य कत्थक/वाद्य संगीत |
30 जून |
मनोविज्ञान |