11.3 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डप्रोटेम स्पीकर की शपथ कल, इसके बाद कल ही विधानसभा में सदस्यों...

प्रोटेम स्पीकर की शपथ कल, इसके बाद कल ही विधानसभा में सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे शपथ

सोमवार को सुबह 10 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ होगी। उसके बाद विधानसभा में सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को राजभवन में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा में सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। विधायी विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। वहीं उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में हो सकती है।

सरकार के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट से पहले नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ होने की बात पहले से ही चल रही थी।  इसके लिए विधानसभा सचिवालय शपथग्रहण की तैयारियों में जुटा है। उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। हलाांकि चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है।

नई सरकार में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी। इसे लेकर भाजपा में कयासबाजी जारी है। पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे हैं। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाल दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!