नई टिहरी। उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने आज रविवार को टिहरी विधानसभा के जाखणीधार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर यहां उजपा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह गुनसोला और महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुधा रावत को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया।
आज देवलमहादेव मन्दिर में आयोजित कार्यकम में 33 गांवों के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड जनएकता पार्टी का दामन थामा, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हैं। इस मौके पर शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी और कांगे्रस की विकास विरोधी सोच के कारण वह पार्टी को छोड़कर उजपा में शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पार्टी को गांव के बूथ तक मजबूत करेंगे।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य सभी लोगों का सर्वांगीण विकास करना है लोगों को रोजगार से जोड़ना है जिसके लिए कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने पहाड़ के लोगों को ठगा है जिसको लेकर अब उत्तराखंड जनएकता पार्टी अभियान चलाएगी। लोगों को अपने साथ जोड़कर विकास करेंगे।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागनी भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख चम्बा आनंदी नेगी, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुधा रावत, धर्म सिंह गुनसोला रूप सिंह नेगी, टीके बिजलवान, विक्रम रावत, जयवीर पंवार, यशपाल पंवार, गब्बर सिंह चैहान, गोविन्द बिष्ट, प्रताप पंवार, मकान सिंह, प्रकाश कुमार, सोहन लाल, धन सिंह बिष्ट, वीर सिंह पंवार, आशा राम, समन सिंह रावत, शीशपाल सिंह, भगवती प्रसाद रतूड़ी, परशुरात रतूड़ी, गुणानंद पेटवाल आदि मौजूद थे।