11.3 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में अब हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार,...

उत्तराखंड में अब हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, आज इनको मिलेगा पुरस्कार

उत्तराखंड में अब हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा। हर जिले से एक महिला को इसके लिए चयनित किया जाएगा। वहीं 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद सेमवाल के मुताबिक विभाग की ओर से आदेश में बदलाव कर पुरस्कारों की अधिकतम संख्या तय की गई है। 

पिछले साल भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना सहित 22 महिलाओं को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था जबकि इससे पहले 21 महिलाओं को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। विभाग के सचिव के मुताबिक अब हर जिले से एक महिला या किशोरी को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए अधिकतम 35 कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। सचिव के मुताबिक विभाग में 105 परियोजनाएं हैं। हर साल 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस तरह तीन साल में सभी परियोजनाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत होंगी। जिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इस साल पुरस्कृत किया जाएगा, उसे अगले साल पुरस्कृत नहीं किया जाएगा।

पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार राशि 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की थी, लेकिन इस बार पुरस्कार राशि 31 हजार ही है। सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुताबिक सीएम घोषणा सेल व वित्त से औपचारिक आदेश जारी न होने से पुरस्कार की धनराशि इस बार भी पूर्ववत रहेगी।

प्रदेश सरकार ने तीलू रौतेली के नाम पर वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार की शुरूआत की थी। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए इस बार से पुरस्कारों की संख्या सीमित कर दी गई है।  


आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल नहीं हो पाएंगे। वे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मंत्री रेखा आर्य विशिष्ट अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजानदास करेंगे। 

इनको मिलेगा यह सम्मान

अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर जिले से हेमा सती, चमोली जिले से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी, चंपावत जिले से अनिता रावत, देहरादून जिले से अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, पौड़ी से अनिता देवी, आशा देवी,मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी, उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!