19.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023
Homeदेशमोदी कैबिनेट विस्तार: निशंक का इस्तीफा, मिल सकती इनको जगह

मोदी कैबिनेट विस्तार: निशंक का इस्तीफा, मिल सकती इनको जगह

बीते मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने जा रहे हैं।

इस बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि बताया तो यह जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्होंने यह पद छोड़ा है।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले कोरोना के चलते निशंक दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई थी। उन्हें करीब 15 दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने नई शिक्षा नीति को गेम चेंजर बताया था। उनका कहना है कि नई शिक्षा नीति से भारत आत्मनिर्भर और ग्लोबल एजुकेशन हब बनेगा।

दूसरी ओर पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्रियों की कैबिनेट से विदाई भी हो गई। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं श्रम व रोजगार मंत्री संतोश गंगवार और देबोश्री चौधरी सहित अन्य मंत्रियां ने भी केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

शाम छह बजे नए मंत्री लेंगे शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज बुधवार शाम को होने जा रहा है। शाम छह बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट का विस्तार एवं बदलाव होने जा रहा है।

उत्तराखंड को भी मिल सकता प्रतिनिधित्व

आज शाम मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड को भी जगह मिल सकती है। अभी तक जिन नामों की चर्चा की जा रही है उनमें सांसद नैनीताल अजय भट्ट एवं सांसद गढ़वाल पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!