19.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डखेल मंत्री पाण्डेय ने दिए उत्तराखंड खेल नीति 2020 को शीघ्र लागू...

खेल मंत्री पाण्डेय ने दिए उत्तराखंड खेल नीति 2020 को शीघ्र लागू करने के आदेश

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने आज मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट में पूर्व पारित, खेल संस्कृति के विकास व उन्नयन हेतु उत्कृष्ट एवं प्रभावी ‘उत्तराखंड खेल नीति 2020’ को शीघ्र लागू करने के आदेश दिए। इस संबंध में उन्होंने आज खेल सचिव बृजेश कुमार संत को निर्देशित किया।

इस मौके पर मंत्री श्री पाण्डेय ने प्रतिबद्धता के साथ कहा कि युवाओं के हित में ‘उत्तराखंड खेल नीति 2020” लागू होने से उत्तराखंड, खेल प्रदेश के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा।

कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाडियों के नियोजन, खेल एवं खिलाड़ियों के उन्नयन तथा पूर्ण सुविधा प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है।

दूसरी ओर कल 07 जुलाई प्रातः 11:00 बजे, विधानसभा देहरादून में विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डेय, प्रदेश शिक्षा विभाग के सचिव, महानिदेशक और निदेशालय स्तर के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!