11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डभगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया आज, राशि के अनुसार खरीददारी से मिलेगा...

भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया आज, राशि के अनुसार खरीददारी से मिलेगा पूरे साल भर लाभ

आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार है। आज के दिन पर ही भगवान परशुराम का धरती पर अवतार हुआ था इसे इसलिए परशुराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। भोलेनाथ ने कुबेर जी को खजाने का स्वामी और माता लक्ष्मी को धन की देवी होने का आशीर्वाद आज की ही तिथि पर दिया था।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ज्योतिषीय विश्लेषण करते हुए बताते हैं कि आज इस वर्ष की अक्षय तृतीया पर सूर्य, चंद्रमा, शुक्र उच्च राशि में और गुरु, शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। साथ ही केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल और सुमुख नाम के पांच राजयोग बनें है। इस दिन शोभन और मातंग नाम के दो शुभ योग और रहेंगे। इस तरह अक्षय तृतीया पर ग्रहों का महासंयोग पहली बार बन रहा है।

उत्तराखंड की चारधाम धाम यात्रा मंगलवार, 3 मई से शुरू हो रही है। 3 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल जाएंगे। गंगोत्री से गंगा नदी का उद्गम होता है। यहां देवी गंगा का मंदिर है। इस क्षेत्र में राजा भागीरथ ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए तप किया था। शिवजी यहां प्रकट हुए और उन्होंने गंगा को अपनी जटाओं में धारण कर उसका वेग शांत किया था। इसके बाद इसी क्षेत्र में गंगा की पहली धारा भी गिरी थी।

आचार्य घिल्डियाल बताते हैं की राशि के अनुसार आज की गई खरीदारी से वर्ष पर्यंत सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।


मेष: ताबा, लाल मसूर, की दाल खरीदना इस राशि के जातकों के लिए वर्ष पर्यंत लाभ देने वाला साबित होगा।


वृषभ: इस राशि के लोगों को आज के इस पुण्य अवसर पर चादी, हीरा, बाजरा, या चावल, की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।


मिथुन: पीतल की धातु से निर्मित्त सामान, कपड़ा, साबुत मूंग या फिर धनिया।


कर्क; चांदी का सामान, चावल या फिर दूध, खरीदना और लोगों को खीर खिलाना इस राशि के जातकों के लिए वर्ष पर लाभ देने वाला रहेगा।

सिंह राशि: सोना, ताबा लाल वस्त्र, इस राशि के जातकों का आज जरूर खरीदने चाहिए।


कन्या राशि: कांसा, मूंग दाल, वस्त्रों को खरीदना इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।


तुला: चांदी, चावल या फिर शक्कर,
वृश्चिक राशि अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोगों को तांबा या फिर गुड़ खरीदना शुभ रहेगा।


धनु राशि: पीतल के सामान, सोना, पीले चावल या केला खरीदना शुभ रहेगा।


मकर राशि: अक्षय तीज पर स्टील, लोहे के बर्तन या फिर उड़द की दाल खरीदना शुभ रहेगा।


कुंभ राशि: स्टील या लोहे के बर्तन या काला तिल और वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा।


मीन राशि : पीतल सोना और तांबा जैसी धातुओं को खरीदना शुभ होगा। चने की दाल या फिर हल्दी भी खरीद सकते हैं।

आचार्य का परिचय
नाम-आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल
प्रवक्ता संस्कृत।
निवास स्थान- 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड। कैंप कार्यालय मकान नंबर सी 800 आईडीपीएल कॉलोनी वीरभद्र ऋषिकेश
मोबाइल नंबर-9411153845
उपलब्धियां
वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित, वर्ष 2016 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड ज्योतिष रत्न सम्मान से सम्मानित, वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सरकार ने दिया ज्योतिष विभूषण सम्मान। वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा की सबसे पहले भविष्यवाणी की थी। इसलिए 2015 से 2018 तक लगातार एक्सीलेंस अवार्ड, 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड, अमर उजाला की ओर से आयोजित ज्योतिष महासम्मेलन में ग्राफिक एरा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!