# LOKPAKSH > उत्तररखण्ड राज्य की प्रमुख खबरें लोकपक्ष द्वारा ## Posts - [Uttarakhand Weather: कल भी दून और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 124 सड़क बंद, खतरे के निशान पर नदियां](https://lokpaksh.com/weather-forecast-uttarakhand/): उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बुधवार को भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन, बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। केंद्र की ओर से पौड़ी, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का […] - [भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/heavy-rain-alert-all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow-2/) - [पौड़ी: जिंदा दफन हो गए वृद्धा और दो साल का बच्चा, एक व्यक्ति की तलाश जारी](https://lokpaksh.com/pauri-four-people-trapped-under-debris-after-house-collapse-rescue-team-engaged-in-operations/): पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक की ग्रामसभा महरगांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान मलबा आने से एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। ग्राम प्रधान अमित नेगी और राजस्व उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पहाड़ी से मलबा आने से महरगांव निवासी धीरेंद्र सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई। मलबे में धीरेंद्र सिंह (48), उनकी मां मथुरा देवी (85), भाभी विदेश्वरी देवी और भतीजी रजनी का बेटा रुद्रांश (02) मलबे […] - [चमोली सुरंग हादसा: भूस्खलन के दौरान टनल फंसे 22 श्रमिकों में से दस की मौत, लापता दो के शव आज हुए बरामद](https://lokpaksh.com/chamoli-tunnel-accident-landslide-22-workers-trapped-in-the-tunnel-ten-dead/): चमोली पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी था। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज मंगलवार को लापता दो श्रमिकों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। शवों को जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा दे गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। अभियान के साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। आज सुरंग से जो शव पहले मिला, उसकी […] - [भारी बारिश को देख इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/heavy-rain-all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow/) - [Butter Festival: मखमली बुग्याल में खेली दूध-मक्खन की होली, किया नृत्य, अनोखे पर्व की देखें मनमोहक तस्वीरें](https://lokpaksh.com/butter-festival-holi-played-with-milk-and-butter-amidst-the-velvety-meadows/): -11 हजार फीट की ऊंचाई पर सजा अनोखा बटर फेस्टिवल, राधा-कृष्ण के नृत्य ने मोहा मन; -बारिश के बीच ग्रामीणों और पर्यटकों ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा -पिछले वर्ष धराली आपदा के चलते सादगी के साथ मनाया था पर्व उत्तरकाशी। उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, पौराणिक मान्यताओं और प्रकृति से जुड़ी संस्कृति की झलक एक बार फिर उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल में देखने को मिली। यहां दयारा बुग्याल में सोमवार को सदियों पुरानी लोक परंपरा अढूंडी यानी बटर फेस्टिवल पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस अनूठे पर्व में […] - [नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी महामंत्री, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 12 महिला नेताओं को मौका](https://lokpaksh.com/nitin-navins-new-team-announced-smriti-irani-named-general-secretary/): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. […] - [बदरीनाथ धाम: भगवान नर-नारायण की जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू](https://lokpaksh.com/badrinath-dham-the-birth-anniversary-of-lord-nar-narayan-the-holy-festival/): विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण की जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। दो दिवसीय जयंती पर्व के पहले दिन भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली को माता मूर्ति मंदिर ले जाया गया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, सोमवार को भगवान नर-नारायण भगवान बदरीविशाल के जन्मस्थल लीला ढूंगी पहुंचेंगे। श्रावण मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण जयंती का पर्व विशेष धार्मिक परंपराओं के साथ शुरू हुआ। सुबह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति […] - [Chamoli Tunnel Accident: एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी](https://lokpaksh.com/tunnel-accident-another-body-recovered-rescue-operations-continue-for-two-trapped-individuals/): चमोली जिले के पीपलकोटी के पास टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज एक और श्रमिक का शव टनल से बरामद किया गया। लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत अन्य जरूरी उपकरणों की मदद ली जा रही है। इसका […] - [Independence Day: सप्तधारा, जेन-जी और AI ट्रेनिंग, पीएम मोदी ने बताया 2047 के भारत का विजन](https://lokpaksh.com/independence-day-saptadhara-gen-z-ai-training-76-minute-speech-pm-modi/): भारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह लाल किले पर होता है। आज पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का संबोधन करीब 76 मिनट तक चला, इसमें उन्होंने उनकी सरकार में देश में हुई प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबधन में कहा, आज मुझे एक काम के लिए आपकी मदद चाहिए। सभी नौजवानों से मैं […] - [पांवटा हाईवे पर हादसा: मेदनीपुर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंभीर घायल](https://lokpaksh.com/accident-paonta-highway-car-crashes-former-jila-panchayat-adhyaksh/): विकासनगर में शुक्रवार को बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेदनीपुर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान सवार थीं। दुर्घटना में वह घायल हो गईं। उनके कंधे पर चोट बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित एक संस्था के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। - [तोताघाटी के पास सांसद अनिल बलूनी की कार पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे](https://lokpaksh.com/boulder-falls-mp-anil-balunis-car-totaghati-he-has-a-narrow-escape/): चमोली जिले के पीपलकोटी में हुए टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल (पौड़ी) सांसद अनिल बलूनी की इनोवा कार पर तोताघाटी के समीप अचानक पहाड़ी से एक भारी-भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दुर्घटना में सांसद अनिल बलूनी समेत वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार, सांसद अनिल बलूनी पीपलकोटी टनल हादसे के प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने और पीड़ितों का हाल जानने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोताघाटी के पास पहुंचा, अचानक पहाड़ी से मलबा […] - [उत्तराखण्ड: 14 पुलिस कार्मिकों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक”](https://lokpaksh.com/14-police-personnel-awarded-chief-minister-commendable-service-medal/): स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें 8 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा के आधार तथा 6 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया जाएगा। नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ, रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल, भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखण्ड, त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली, मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक […] - [चमोली टनल हादसा: दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा, दहला देने वाला था मंजर](https://lokpaksh.com/chamoli-tunnel-tragedy-debris-had-been-falling-two-days-ignored/): चमोली टनल हादसे का मंजर दिल दहला देने वाला था। अचानक सुरंग में करीब 150 मीटर दूर तेज आवाज के साथ भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आए। इसके धक्के से कई लोग दूर जा गिरे, जबकि कुछ लोग मलबे में दब गए। मलबे के धक्के से कुछ लोग टनल के बाहर की ओर आ गए। मजदूर बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। टनल में कई जगह से मलबा आने से ऑक्सीजन लेवल बेहद कम हो गया था। कुछ लोग दम घुटने के कारण मलबे में आगे चल नहीं पा रहे थे। जेसाल गांव के नीचे यहा […] - [Chamoli Tunnel Landslide: घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा, मृतक एवं घायलों की सूचि](https://lokpaksh.com/thdc-tunnel-landslide-rescue/): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिपलकोटी, चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव अभियान का मौके पर निरीक्षण किया। पिछली रात मायापुर स्थित टीएचडीसी सुरंग में पानी और मलबा घुस गया था। मुख्यमंत्री प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF व अन्य एजेंसियों से प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दे रहे हैं। वह बचाए गए घायल श्रमिकों से भी मिलेंगे। सीएम धामी अस्पताल में घायल श्रमिकों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। सीएम ने मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा की है।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी […] - [सीएम धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा](https://lokpaksh.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-reached-pipalkoti-amidst-bad-weather/): चमोली, 14 अगस्त 2026 मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। […] - [Chamoli Tunnel Landslide: निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से 7 की मौत, छह की तलाश जारी, आज जाएंगे सीएम](https://lokpaksh.com/major-accident-in-chamoli-landslide-in-thdcs-under-construction-tunnel/): उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में बृहस्पतिवार शाम सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से कई मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टनल में 28 मजदूर फंसे थे। जिसमें से 22 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। 11 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक पीपलकोटी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती है और एक को रेफर किया गया है। अभी भी छह मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं, आज मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी हादसा स्थल […] - [मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी को देख कल इन 3 जिलों में सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/weather-forecast-and-warning-all-schools-in-these-two-districts-will-remain-closed-tomorrow/): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 13 अगस्त 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के दृष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा सभी जनपदों को पत्र जारी कर आवश्यक सावधानियां एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। वहीं चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना […] - [दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा](https://lokpaksh.com/doon-university-the-chief-minister-interacted-with-the-youth/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और […] - [Haridwar: गंगा घाट पर छोड़ गए गंदा कचरा, साफ करने के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू](https://lokpaksh.com/haridwar-filthy-waste-left-behind-at-the-ganga-ghats/): हरिद्वार। कांवड़ यात्री ठाट से गंगा जल ले गए लेकिन धर्मनगरी में सात हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़कर गए हैं। डाक कांवड़ के दो दिनों में ही पूरे शहर में 1700 मीट्रिक टन कूड़ा फैला। 12 दिन तक चले कांवड़ मेले के दौरान फैले कूड़े को साफ करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। जिले में फैले कचरे को साफ करने के लिए प्रशासन ने बुधवार से सात दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। 12 दिन तक चले कांवड़ मेले में 4.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। हरिद्वार में सामान्य दिनों में 250 से 300 मीट्रिक […] - [बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना, BKTC में हलचल](https://lokpaksh.com/badrinath-offering-theft-case-accused-nautiyals-mother-files-rti/): बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में एक बार फिर हलचल मची हुई है। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां हेमलता नौटियाल ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से 11 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत यह आरटीआई दाखिल की है। इससे बीकेटीसी में हलचल बढ़ गई है। आरटीआई में वैयक्तिक सहायक (पीए) की गणना और प्रोटोकॉल ड्यूटी पर सवाल उठाए गए हैं। पूछा गया है कि पीए की ड्यूटी किस अधिकारी के आदेश पर लगाई गई। यह कार्य उसके निर्धारित पदीय दायित्वों में शामिल नहीं है। संबंधित आदेश और ड्यूटी से जुड़े […] - [नेगी दा जन्मदिन: सीएम धामी ने ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ किया प्रदान](https://lokpaksh.com/negi-das-birthday-cm-dhami-confers-narendra-singh-negi-sanskriti-samman-2026-upon-tai-tugung/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी स्कूल, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक “Mountain Melodies of Narendra Singh Negi” का विमोचन किया तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात अभिनेता, रंगकर्मी और नाटककार ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नरेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि […] - [₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार](https://lokpaksh.com/%e2%82%b955-lakh-cyber-fraud-interstate-cyber-gang-members-arrested/): साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2026, धारा 318(4)/61(2) BNS एवं 66(D) IT Act की विवेचना में प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा स्वयं को IIFL Wealth Management से जुड़ा बताकर शेयर/IPO में निवेश के नाम पर लाभ का झांसा देकर शिकायतकर्ता से दिनांक 16.12.2025 से 28.01.2026 के मध्य विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹55,48,412/- RTGS के माध्यम से जमा कराये गये। विवेचना के दौरान बैंकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से PNB खाता संख्या 2898000105250822, अभियुक्त प्रभजीत सिंह के नाम पर होना प्रकाश में आया। उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा प्रथम लेयर के संदिग्ध खाते M/S HARI OM […] - [मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग](https://lokpaksh.com/launch-of-the-chief-ministers-youth-future-building-scheme-2026/): उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं। योजना का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने तथा इस दिशा में एक समर्पित योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के क्रम में मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 को स्वीकृति दी गई […] - [यूजेवीएन लिमिटेड में अधिकारियों से लेकर कार्मिकों तक हुए प्रमोशन](https://lokpaksh.com/promotions-at-ujvn-limited-from-officers-to-staff/): मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष, यूजेवीएन लिमिटेड आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय चयन समिति की बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी निदेशक, महाप्रबंधक एवं उपमहाप्रबंधक के पदों पर प्रोन्नतियां प्रदान की गईं। विभागीय चयन समिति में अध्यक्ष आनंद बर्द्धन के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार, प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड अजय कुमार सिंह, निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन आशीष जैन तथा निदेशक परिचालन, यूपीसीएल मदन राम आर्य शामिल रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय […] - [एम्स में विश्व स्तनपान सप्ताह: जन्म के पहले घंटे में मां का दूध शिशु के स्वास्थ्य की मजबूत नींव](https://lokpaksh.com/world-breastfeeding-week-at-aiims-first-hour-of-birth-breast-milk/): एम्स ऋषिकेश। 11 अगस्त 2026 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ मनाया गया। सप्ताह भर तक चले इस जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए शिशु के स्वास्थ्य के लिए मां के दूध के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा “सतत जीवन की शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” थीम निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने अपने संबोधन में स्तनपान को शिशु […] - [15 हजार शिक्षकों के लिए राहत की खबर: उत्तराखंड में अलग से टीईटी कराने की तैयारी, यूपी की तर्ज पर होगा काम](https://lokpaksh.com/relief-for-15000-teachers-preparations-underway-to-conduct-a-separate-tet/): उत्तराखंड के करीब 15 हजार शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। सरकार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में शिक्षकों को अलग से टीईटी करा सकती है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस मामले का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य दिगम्बर सिंह नेगी के मुताबिक शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला। मंत्री ने रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद ढौंढियाल व प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत को यूपी की तर्ज पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने […] - [मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेसवार्ता, झारखंड में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना](https://lokpaksh.com/minister-subodh-uniyal-held-a-press-conference/): उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुबोध उनियाल ने आज झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जिस तरह नीट में सरकार ने एग्जाम दोबारा कराया। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ। नकलरोधी कानून बनाया। इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चर्चा की बात की। अब हम तैयार हैं तो मुकर रहे हैं। अब राहुल कह रहे कि गोली चली। कहा झारखंड में क्या हुआ, सब देख रहे हैं। जबकि झारखंड में बच्चों ने शांत आंदोलन किया। जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, वहां छात्रों का दमन किया गया। कांग्रेस का […] - [Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बेली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, दो लोगों के लापता होने की सूचना](https://lokpaksh.com/chamoli-tamak-nala-overflowed-due-to-heavy-rainfall-a-bailey-bridge-was-washed-away/): चमोली के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद तमक नाला ऊफान पर आ गया। इस दौरान तमक के पास वैली ब्रिज भी उफनती नदी के चपेट में आ गया। पुल के बहने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। वहीं, इस दौरान मजदूर व ग्रिफ के कर्मचारी के लापता होने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तमक के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के कारण तमक नाला उफान पर आया है। उधर, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना कि मामले की जानकारी ली […] - [Hemkund Sahib Yatra: 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने टेका मत्था](https://lokpaksh.com/hemkund-sahib-yatra-portals-of-hemkund-sahib-to-close-on-october-10/): हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्तूबर को बंद होंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा 10 अक्तूबर को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी यात्रा पूर्ण कर लें। इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ 23 मई को विधि-विधान के साथ हुआ था। कपाट खुलने के बाद से अब तक देश-विदेश से 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में निरंतर उत्साह बना रहा। वर्तमान समय में हेमकुंड घाटी फूलों से गुलजार है। वैली […] - [खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा', 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की कामना ](https://lokpaksh.com/sports-minister-rekha-arya-undertakes-sankalp-kanwar-yatra/): हरिद्वार/रायवाला, 10 अगस्त भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘हर की पैड़ी’ से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया। सैकड़ों खिलाड़ियों और महिलाओं की भागीदारी हरिद्वार से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रायवाला पहुंच […] - [Earthquake: उत्तराखंड में दो जगह कांपी धरती, उत्तरकाशी में लगे 4.2 के झटके, टिहरी में 2.0 रही तीव्रता](https://lokpaksh.com/earthquake-tremors-hit-these-districts-in-uttarakhand-late-at-night/): उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को फोन कर भूकंप के बारे में पूछा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यह झटका […] - [काम की खबर: 15 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो बढ़ेगी मुश्किल, महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर](https://lokpaksh.com/important-update-e-kyc-deadline-is-august-15/): देहरादून जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक किया गया है। गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से 15 अगस्त की निर्धारित समय सीमा से पहले ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है। निर्धारित समय तक सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गैस कंपनियों के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित गैस कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। इससे घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं और नियमानुसार उपभोक्ता को व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर […] - [उत्तराखंड में लगने वाले हैं चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी](https://lokpaksh.com/four-major-job-fairs-are-set-to-be-held-in-uttarakhand/): तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसमें से दो गढ़वाल और दो मेले कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। इसमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, अगले चार महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जांएगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर […] - [भारी बारिश की चेतावनी, इस जिले में और इस तहसील में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/heavy-rain-warning-all-schools-in-this-district-and-this-tehsil-will-remain-closed-tomorrow/): उत्तराखंड में 9 से 11 अगस्त के बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देख बागेश्वर जिले में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर, कांवड़ मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 व 11 अगस्त दो दिन का […] - [उत्तराखंड में खरगे का भाजपा पर वार, बोले 'पैसा बोलता है, वॉशिंग मशीन में साफ होते हैं भ्रष्ट'](https://lokpaksh.com/kharge-attacks-bjp-in-uttarakhand-says-money-talks/): हल्द्वानी। रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। करीब 47 मिनट के भाषण में खरगे ने रोजगार, सरकारी भर्तियों, पेपर लीक, शिक्षा, कानून व्यवस्था, महंगाई, धार्मिक आस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग झुकेंगे नहीं। अगर झुकेंगे तो देश को आगे बढ़ाने के लिए। खरगे ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने पर हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। आज […] - [सीएम धामी ने किया 9 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹ 146 करोड़ की पेंशन राशि का भुगतान](https://lokpaksh.com/cm-dhami-pension-%e2%82%b9146-crore-disbursed-9-lakh-beneficiaries-state/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। सरकार […] - [अगले माह सितंबर में होगा खेल महाकुंभ, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर](https://lokpaksh.com/khel-mahakumbh-will-be-held-in-september/): उत्तराखंड में अगले माह सितंबर से खेल महाकुंभ 2026-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर से न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऑनलाइन बैठक में खेल महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम चौहान ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना, धैर्य और संघर्षशीलता जैसे जीवन मूल्यों के विकास का सशक्त आधार हैं। […] - [Flying Car: उत्तराखंड के युवक ने बनाई उड़ने वाली कार, सिंगल-सीटर प्रोटोटाइप ने भरी पहली परीक्षण उड़ान](https://lokpaksh.com/flying-car-uttarakhand-youth-builds-a-flying-car-a-single-seater-prototype/): उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कफलीखान गांव के रहने वाले एक युवक रवि टम्टा ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने अपने स्टार्टअप हापिडा स्काई (Hapida Sky) के तहत एक सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप विकसित किया है। उन्होंने इस इलेक्ट्रिक उड़ने वाली कार के प्रोटोटाइप का पहला टेस्ट फ्लाइट भी सफलतापूर्वक पूरी कर लिया है। वाहन का नाम: इस स्वदेशी फ्लाइंग व्हीकल का नाम HAPIDA SKYNeX रखा गया है। ड्रोन टेक्नोलॉजी पर आधारित: यह मशीन मॉडिफाइड ड्रोन तकनीक पर आधारित है। सोशल मीडिया पर वायरल: अल्मोड़ा के एक खुले मैदान में आयोजित इस टेस्ट फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों का ध्यान तेजी […] - [धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई: नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने पर ईई समेत 3 इंजीनियर निलंबित](https://lokpaksh.com/dhami-government-cracks-down-on-corruption-action-taken-after-the-approach-road-to-the-nanda-ki-chowki-bridge-collapsed/): शासन ने देहरादून में नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने, पर्यवेक्षण में शिथिलिता बरतने के चलते प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 28 जुलाई को नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी, जिससे लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। मामले में मुख्य अभियंता ने तीन अगस्त को जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। […] - [बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस ने तीसरे आरोपी को हिरासत में लिया, गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा](https://lokpaksh.com/badrinath-offering-theft-case-police-detain-third-accused-counting-room-cctv-footage/): बदरीनाथ धाम के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी हिमाचल का रहने वाला है। दो जुलाई की गणना की सीसीटीवी फुटेज में उसकी संदिग्धता भी देखी गई थी। आरोपी एक परियोजना की कंपनी में तैनात है। वह कंपनी के अधिकारियों व उनके रिश्तेदारों को भगवान बदरीनाथ के दर्शन कराने की जिम्मेदारी संभालता था और चढ़ावा गणना के दौरान अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था। दो जुलाई की गणना की सीसीटीवी फुटेज में उसकी भी संदिग्धता देखी गई थी। पुलिस उस पर नजर रख रही थी। शुक्रवार अपराह्न करीब ढाई बजे पुलिस […] - [Uttarakhand Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, जानें कैबिनेट के फैसले](https://lokpaksh.com/decision-taken-in-uttarakhand-cabinet-meeting/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में आज जन-कल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसकी जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। अब लाभार्थी गाय के साथ-साथ भैंस खरीदने का विकल्प भी चुन सकेंगे। पशु की यूनिट कॉस्ट 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये […] - [Devprayag: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने पांच शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल](https://lokpaksh.com/devprayag-car-plunges-into-gorge-near-kundadhar-rescue-team-recovers-five-bodies/): देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। शुक्रवार को एक कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग छह-सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए घटना की सूचना तुरंत पुलिस […] - [उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, पांच नई समितियों का भी गठन, एआईसीसी ने जारी की सूची](https://lokpaksh.com/uttarakhand-congress-new-executive-committee-announced/): उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। अखिल […] - [भारी बारिश के चलते इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow-due-to-heavy-rain-3/): मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल शुक्रवार 7 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों  के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। - [Uttarakhand: इन 13 महिलाओं को मिलेगा इस बार तीलू रौतेली पुरस्कार, सूची जारी](https://lokpaksh.com/these-13-women-to-receive-the-teelu-rauteli-award-list-released/): प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण आठ अगस्त को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है। तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर महिलाओं एवं किशोरियों के […] - [Uttarakhand: वन महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 आईएफएस के तबादले, कई डीएफओ बदले](https://lokpaksh.com/uttarakhand-forest-department-21-ifs-officers-transferred-several-dfos-replaced/): देहरादून। शासन ने 21 आईएफएस के दायित्वों में फेरबदल किया है। इसके अलावा पांच नए आईएफएस को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से सीईओ कैंपा व नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का दायित्व हटाया गया है। नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव बनाया गया है, उनके पास एमडी वन निगम का भी चार्ज रहेगा। अपर प्रमुख वन संरक्षक बीके गांगटे को सीईओ कैंपा व वन अनुसंधान, प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा को नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन और सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का दायित्व दिया गया है। […] - [बारिश को देख इन 3 जिलों में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/in-view-of-the-rain-all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow-as-well/): मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज गुरुवार 6 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना  प्रकट की गई है। इसी के तहत जनपद बागेश्वर एवं चमोली, देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। - [उत्तराखंड विस चुनाव: इस महीने बूथ जीतो अभियान शुरू करेगी भाजपा, कई कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार](https://lokpaksh.com/uttarakhand-assembly-elections-bjp-to-launch-booth-jeeto-campaign-this-month/): उत्तराखंड में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए इसी महीने बूथ जीतो अभियान शुरू करेगी। संगठन महासचिव बीएल संतोष की अगुवाई में हुई राज्य कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव से पहले विकास यात्रा शुरू करने, विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी दूर करने और लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कोरग्रुप में शामिल सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। करीब तीन घंटे चली कोर ग्रुप की बैठक में संघ-भाजपा की आंतरिक सर्वे पर आधारित रिपोर्ट पर भी गंभीर मंथन हुआ। बैठक में […] - [देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन](https://lokpaksh.com/job-fair-to-be-held-in-dehradun-on-this-day/): देहरादून, 05 अगस्त, 2026 जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 11 अगस्त, 2026 को प्रातः 9.30 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 04 अगस्त, 2026 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने […] - [भाजपा की चुनाव तैयारियां तेज, दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक आज, सीएम धामी भी होंगे शामिल](https://lokpaksh.com/bjp-intensifies-election-preparations-core-committee-meeting-in-delhi-today/): भाजपा की चुनाव तैयारियां अब और तेज होने वाली हैं। आज बुधवार को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां कई स्तर पर चल रही हैं लेकिन बुधवार को दिल्ली में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में इसे और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में कोर कमेटी आगे की रणनीति तैयार करने जा रही है। इसके बाद भाजपा की […] - [मौसम विभाग का अलर्ट, आज इन 2 जिलों में सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/weather-department-alert-all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow-3/): मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज बुधवार 5 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद बागेश्वर, देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। - [बारिश के चलते देहरादून जिले में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/all-schools-in-dehradun-district-will-remain-closed-today-due-to-rain/): आज मौसम विभाग के अलर्ट और भारी बारिश से आशंकित हालात को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने आज कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।   - [सीएम धामी ने पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन](https://lokpaksh.com/cm-dhami-welcomes-shiva-devotee-kanwariyas/): हरिद्वार, 4 अगस्त 2026। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर हरकीपैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा […] - [सीएम धामी ने किया मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास](https://lokpaksh.com/cm-dhami-mussoorie-assembly-constituency-inauguration-and-foundation-stone/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। आज जहां प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से शिक्षा, स्वास्थ्य, […] - [जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच, बिटक्वाॅइन के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी](https://lokpaksh.com/fraudster-hemant-ishwar-sharma-assets-worth-%e2%82%b98-54-crore-attached-bitcoin-and-multi-crore-fraud-involved/): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिटक्वाॅइन में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी दून के हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियों को अटैच किया है। इससे पहले उसकी 4.56 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है। ईश्वर शर्मा वर्तमान में सुद्धोवाला जेल में बंद है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत ईश्वर शर्मा ने बीटीसी फंड डॉट आईएस नाम की आईएसलैंड में पंजीकृत वेबसाइट के माध्यम से लोगों से निवेश कराया था। ठगी का यह खेल उसने 2014-15 में शुरू किया था। उसके खिलाफ राजपुर थाने में प्राथमिकी […] - [Uttarakhand: बैठक में बनी सहमति, 2024 तक नियुक्त उपनलकर्मियों को देंगे समान कार्य के लिए समान वेतन](https://lokpaksh.com/uttarakhand-consensus-reached-in-meeting-upnl-workers-to-receive-equal-pay-for-equal-work/): उपनल और संविदा कर्मचारियों के मामलों को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में 2024 तक नियुक्त सभी उपनल कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने पर सहमति बन गई है। वहीं, 10 हजार संविदा कर्मचारियों को भी नियमित करने की तैयारी है। एक अन्य बैठक में चर्चा के बाद इस पर सहमति बनी। प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से 22 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। जो पिछले काफी समय से समान काम के लिए समान वेतन और नियमित करने की मांग कर रहे हैं। धामी कैबिनेट ने वेतन के लिए कट […] - [ज्वालापुर में 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार](https://lokpaksh.com/haridwar-200-bottles-of-codeine-based-syrup-seized-medical-store-operator-arrested/): एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि विभाग एवं थाना ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण अभियान के दौरान गोपनीय इनपुट प्राप्त हुए कि सराय गांव स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक आकाश छाबड़ा, निवासी आर्य नगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, अपने आवास पर अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त के आवास, फ्लैट तथा उसके वैगनआर चार पहिया वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो पेटियों में रखी कुल 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद की गई। अभियुक्त से उक्त कोडीन […] - [Kanwar Yatra: कल हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, चरण वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल](https://lokpaksh.com/kanwar-yatra-cm-dhami-to-arrive-in-haridwar-tomorrow/): हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। लाखों की संख्या में शिव भक्त जलभरकर लौट चुके हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। इसी बीच सीएम धामी भी कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंचेंगे। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार पहुंचकर मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे और चरण वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य देशभर से आने वाले शिवभक्तों का सम्मान करना और उन्हें […] - [एनएचएम योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक](https://lokpaksh.com/effective-implementation-of-nhm-schemes-health-minister-subodh-uniyal-review-meeting/): देहरादून, 3 अगस्त। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएचएम के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन […] - [जिज्ञासा विश्वविद्यालय में "उच्च शिक्षा के लिए जनरेटिव एआई" पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू](https://lokpaksh.com/jigyasa-university-higher-education-generative-ai-faculty-development-program/): देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय (पूर्व में हिमगिरि ज़ी विश्वविद्यालय) में “उच्च शिक्षा के लिए जनरेटिव एआई: शिक्षण, अनुसंधान, मूल्यांकन और अकादमिक उत्कृष्टता का रूपांतरण” विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम शिक्षकों को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम उपयोगों से परिचित कराने तथा शिक्षण, शोध एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं में इसके प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिज्ञासा विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. इरफान खान ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उच्च शिक्षा के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। शिक्षकों को बदलती तकनीकों के […] - [Uttarakhand Cyber Attack: खतरा अभी टला नहीं, चीन के बहरूपिया वायरस ने सरकारी वेबसाइटों के डेटा में लगाई सेंध](https://lokpaksh.com/uttarakhand-cyber-attack-threat-not-yet-averted-china-imposter-virus/): उत्तराखंड में साइबर हमले का खतरा अभी टला नहीं है। इस बार बहरूपिये वायरस ने डाटा सेंटर में दस्तक दी है। इसमें चीन के एक बड़े हैकर ग्रुप का हाथ हो सकता है, जो कि बहरूपिया वायरस भेजने का विशेषज्ञ माना जाता है। यह ग्रुप भारत और वियतनाम जैसे देशों में आमजन से जुड़े डेटा में सेंध लगाने में माहिर है। 2024 में माकोप रैनसमवेयर का हमला हुआ था, जिसने पूरा डेटा लॉक करके पैसे की डिमांड की थी। उससे निपटकर डेटा सेंटर आगे बढ़ ही रहा था कि अब बहरूपिया वायरस घुस गया। यह ऐसा वायरस बताया जा रहा है […] - [Tehri: भारी बारिश से मुयाल गांव में भूस्खलन, घर छोड़कर भागे लाेग, तीन परिवारों को किया शिफ्ट](https://lokpaksh.com/tehri-landslide-in-muyal-village-due-to-heavy-rain-residents-fled-their-homes/): टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित मुयाल गांव के जंदोली तोक में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। लगातार हुई बारिश के चलते भारी भूस्खलन होने से अनुसूचित जाति के कई परिवारों के मकानों पर खतरा मंडरा गया। तड़के सुबह सविता देवी के घर के आगे अचानक आंगन का बड़ा हिस्सा दरक गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा नीचे स्थित मकानों तक पहुंच गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण जान बचाने के लिए घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। […] - [Haridwar: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत, गंगाजल लेकर लौट रहे थे दोनों](https://lokpaksh.com/haridwar-flyover-two-kanwar-pilgrims-killed-both-were-returning-with-ganga-jal/): हरिद्वार। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल दोनों कांवड़ यात्रियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएम ने भी पुलिस और एनएचएआई से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। जब तनुज कुमार (21) निवासी छोटा हरिद्वार जलालाबाद थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद […] - [सृष्टि कंडारी मौत मामला: आरोपी सास की अंतरिम अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार](https://lokpaksh.com/srishti-kandari-death-accused-mother-in-laws-interim-anticipatory-bail-plea-rejected/): ऋषिकेश के हर्रावाला में नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि कंडारी की कथित दहेज हत्या के मामले में आरोपी सास परवीना देवी को अदालत से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। परवीना देवी ने अग्रिम जमानत के लिए देहरादून की सेशन अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया था। न्यायालय ने अंतरिम अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी। नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि कंडारी की कथित दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि उर्फ चारू को शनिवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव में उनके आवास से गिरफ्तार किया। वहीं, मामले की तीसरी आरोपी मृतका […] - [UKSSSC Paper Leak Case: ईडी ने हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति की अटैच, जांच में करोड़ों की वसूली का खुलासा](https://lokpaksh.com/uksssc-paper-leak-case-ed-attaches-assets-worth-%e2%82%b963-lakh-linked-to-hakam-singh/): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में आरोपी हाकम सिंह की करीब 63 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्ति अटैच की है। ईडी की जांच में सामने आया है कि हाकम सिंह ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये वसूले थे। इनमें स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा और वीपीडीओ भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि इन परीक्षाओं का आयोजन करने वाली आरएमएस टेक सॉल्यूशन के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भी कथित मिलीभगत थी। ईडी मामले में धनशोधन के पहलुओं की जांच कर रही है। […] - [शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार](https://lokpaksh.com/death-of-teacher-srishti-kandari-husband-and-sister-in-law-arrested/): डोईवाला पुलिस ने शिक्षिका की संदिग्ध मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोप में पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हर्रावाला क्षेत्र से दबोचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग […] - [परिवहन निगम की पहल: आज से यात्रियों को रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी छूट](https://lokpaksh.com/transport-corporation-initiative-roadways-bus-fares-heres-the-discount-available/): उत्तराखंड परिवहन निगम शनिवार से बसों के किराए में छूट देगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। रोडवेज की बसों में जून में प्रतिदिन औसतन डेढ़ लाख तक यात्री सफर कर रहे थे और आय करीब ढाई करोड़ हो गई थी। मानसून में यात्रियों की संख्या घटकर करीब 90 हजार हो गई है और आय भी औसतन डेढ़ करोड़ पर आ गई है। रोडवेज ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराए में छूट देने का फैसला किया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि अगर कोई यात्री आने जाने का टिकट बुक करता है, तो […] - [एम्स ऋषिकेश: अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने किया छात्रों को प्रेरित](https://lokpaksh.com/aiims-rishikesh-astronaut-captain-shubhanshu-shukla-inspires-students/): एम्स ऋषिकेश। अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित एक प्रेरक कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, नवाचार और चुनौतीपूर्ण करियर के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। संस्थान के मुख्य ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आसपास के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं के साथ अपने अंतरिक्ष सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत […] - [नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, विधायक कंडारी के अनुरोध पर सीबीसीआईडी जांच](https://lokpaksh.com/suspicious-death-of-a-newlywed-woman-fir-registered-against-four-individuals/): पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि सृष्टि को कभी दहेज की मांग को लेकर तो कभी अपशकुन और मनहूस कहकर परेशान किया जाता था। ससुराल में होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को […] - [Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार नाबालिग कांवड़ियों की मौत](https://lokpaksh.com/accident-kanwar-yatra-ganga-canal-death-of-four-minor-kanwariyas/): हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर निकले चार नाबालिग दोस्त ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास नहाते समय गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों दोस्त चंडीगढ़ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, शिवांशु (16), नितीश (16) निवासी सेक्टर-30 बी, रोहित (17) निवासी सेक्टर-26, बाबूधाम कॉलोनी, और भरत (16) निवासी सेक्टर-30 बी, चंडीगढ़ के रहने वाले थे। सभी […] - [कर्मचारी संगठनों के आंदोलन पर प्रतिबंध, एस्मा लागू, कार्मिक विभाग ने की अधिसूचना जारी](https://lokpaksh.com/ban-imposed-on-employee-union-agitations-esma-invoked/): उत्तराखंड सरकार ने छह माह के लिए एस्मा लागू कर कर्मचारियों के आंदोलन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठन मांगों को लेकर हड़ताल व आंदोलन करते हैं। बृहस्पतिवार को सरकार ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखंड राज्य में यथा प्रवृत्त)(एस्मा) की धारा-3 की उपधारा (1) के अधीन छह माह के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।   - [Uttarakhand: विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, बिहार से पहुंचीं ईवीएम, अगले महीने अधिकारियों का प्रशिक्षण](https://lokpaksh.com/uttarakhand-preparations-for-assembly-elections-begin/): उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले से उपलब्ध ईवीएम के अलावा बिहार से 2500 बैलेट यूनिट, 6000 वीवीपैट और 12,500 कंट्रोल यूनिट पहुंच चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्लानर तैयार कर लिया है। इस हिसाब से अगले महीने डीईओ, आरओ व अन्य अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा। प्रदेश में जिलावार चुनाव के लिए ईवीएम की तैयारी की जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद उपलब्धता देखें तो राज्य में 25,697 वीवीपैट, 27,700 बैलेट यूनिट और 36,553 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध हैं। बिहार से मंगाई […] - [भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर, दो जिलों में कल सभी स्कूल बंद](https://lokpaksh.com/heavy-rain-and-flood-warning-all-schools-closed-in-two-districts/): भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में 31 जुलाई को भारी वर्षा के कारण जलभराव, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में रहेगी कल स्कूलों में छुट्टी - [इस तहसील में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/all-schools-in-this-tehsil-will-remain-closed-from-july-31-to-august-11/) - [चमोली को मिला नया सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग में कई चिकित्सकों के तबादले](https://lokpaksh.com/chamoli-gets-a-new-cmo-several-doctors-transferred-within-the-health-department/): उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के तहत कई चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव चमोली जिले में किया गया है, जहां डॉ. राजीव सिंह पाल को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। वे अब तक रुद्रप्रयाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन के आदेश के अनुसार डॉ. राजीव सिंह पाल को चमोली की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पौड़ी में एनएचएम कार्यालय में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. पारुल गोयल को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ दोनों जिलों में स्वास्थ्य […] - [देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत](https://lokpaksh.com/tragic-incident-in-dehradun-two-young-sisters-drown-in-a-seasonal-drain/): क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे राजेश मित्तल ने क्लेमेंटटाउन थाने को सूचना दी कि दुर्गा मंदिर, नई बस्ती के पास दो बच्चियां बरसाती नाले में बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय […] - [आज से कांवड़ यात्रा शुरू: हरिद्वार में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे शिवभक्त, चप्पे-चप्पे पर 6000 जवान तैनात](https://lokpaksh.com/kanwar-yatra-begins-today-shiva-devotees-in-haridwar-will-be-under-an-impenetrable-security-cover/): श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का विधिवत आगाज आज बृहस्पतिवार से होगा। 11 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कांवड़ पटरी मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख घाटों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की तैनाती भी कर दी गई है। करीब छह हजार जवानों के अभेद्य सुरक्षा घेरे के बीच शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर रवाना होंगे। दरअसल, यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर लौटने लगे थे लेकिन कांवड़ यात्रा की शुरुआत आज से होगी। यात्रा के दौरान करोड़ों शिवभक्त […] - [Haridwar Kumbh 2027: जूना अखाड़े ने प्रमुख तिथियां की घोषित, एक दिसंबर को होगा भूमि पूजन](https://lokpaksh.com/haridwar-kumbh-2027-juna-akhara-announces-key-dates-bhoomi-pujan-on-december-1/): श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने गुरु पूर्णिमा कुंभ-2027 के लिए अपनी परंपरा अनुसार होने वाले कार्यक्रमों की तिथियां घोषित कर दी हैं। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज की अध्यक्षता में ज्योतिषाचार्यों ने तिथियों को निश्चित किया। घोषित तिथियों में 21 नवंबर 2026 को जूना अखाड़े के पंच परमेश्वर, रमता पंच और जमात गोधूलि बेला में नगर प्रवेश करेंगे। एक दिसंबर को अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन किया जाएगा। यह कुंभ मेला प्रशासन की ओर से आवंटित भूमि पर होगा। 23 दिसंबर को दत्तात्रेय जयंती पर शुभ अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। 14 जनवरी 2027 को […] - [बारिश के चलते इन 2 जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow-due-to-rain-2/): अपडेट के लिए खबर के इस लिंक पर बने रहें - [Uttarakhand SIR: चुनाव आयोग ने 19 लाख मतदाताओं को जारी किया नोटिस, गलत जवाब पर हो सकती है जेल](https://lokpaksh.com/election-commission-notices-issued-to-1-9-million-voters/): उत्तराखंड के 19.04 लाख मतदाताओं को एसआईआर प्रपत्र से सामने आई विसंगति के आधार पर चुनाव आयोग से नोटिस जारी हो गए हैं। नोटिस में गलत जानकारी देने वाले मतदाताओं को जेल के साथ ही जुर्माना भी हो सकता है।चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत उन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं, जिनके एसआईआर प्रपत्र में नाम, आयु, रिश्तेदार की आयु संबंधी विसंगतियां सामने आईं हैं। नोटिस में मतदाता का नाम, इपिक नंबर, विधानसभा, भाग संख्या, क्रम संख्या और पता लिखा हुआ है। ये भी बताया गया है कि मतदाताओं को ये नोटिस किस कारण से आया है। साफ किया […] - [मौसम विभाग के अलर्ट के चलते 3 जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/weather-department-alert-all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow-2/) - [Uttarakhand: पांच राज्यों ने सौंपी आठ हजार इनामियों की सूची, कांवड़ मेले में नजर रखेगी एसटीएफ](https://lokpaksh.com/5-states-submit-list-8000-individuals-carrying-cash-rewards/): कांवड़ मेले में अपराधी माहौल खराब न करें इसके लिए भी साइबर पुलिस और एसटीएफ गहन निगरानी करेगी। इसके लिए पांच राज्यों ने उत्तराखंड पुलिस को इनामी बदमाशों का विवरण सौंपा है। कांवड़ मेला क्षेत्र में लगे फेस रिकग्निशन कैमरों (चेहरे की पहचान करने वाले) से इन पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए साइबर पुलिस और एसटीएफ की एक विशेष टीम बनाई गई है जिसे विभिन्न कंट्रोल रूम में तैनात किया जाएगा। कांवड़ मेला क्षेत्र और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पिछले दिनों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस […] - [बेटे ने ऑनलाइन गेम में खत्म कर दी पूंजी: मां ने अफसरों को सुनाई करतूत, आर्थिक सहायता के लिए पहुंची DM के पास](https://lokpaksh.com/son-squanders-savings-online-games-mother-reveals-actions-dm/): देहरादून 28 जुलाई, 2026 आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। ऑनलाइन गेम में युवक ने अपने घर की जमा पूंजी खत्म कर दी। घर चलाने में परेशानी हुई तो मां प्रशासन के दरबार में पहुंच गई। उन्होंने समाधान दिवस में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सोमवार को 164 लोग विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंचे थे जिनमें बच्चों की प्रताड़ना से परेशान […] - [Uttarakhand: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोकी गई, कई जगह भूस्खलन, मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी](https://lokpaksh.com/uttarakhand-char-dham-yatra-temporarily-suspended-two-days/): चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरूद्ध होने और भारी वर्षा का अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा पुनः प्रारंभ की जाएगी। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों के लिए […] - [उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात](https://lokpaksh.com/char-dham-yatra-halted-uttarakhand-record-rainfall-maldevta/): राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद हो गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं, कई जगह मलबा और बोल्डर गिरने से सड़कें बाधित हुईं, लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा और चार जिलों में स्कूल भी बंद आज बंद किए गए हैं। चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप […] - [Uttarakhand: बोल्डर गिरे, यमुनोत्री मार्ग पर दो कांवड़िए घायल, टिहरी की 9 सड़कें बंद](https://lokpaksh.com/uttarakhand-boulders-fall-two-kanwariyas-injured-on-the-yamunotri-route/): उत्तराखंड में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा धंसने, हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों के घायल होने, टिहरी में नौ ग्रामीण सड़कों के बंद होने और डोईवाला-भानियावाला क्षेत्र में बरसाती खालों के उफान से हाईवे व रिहायशी इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित मार्गों को खोलने और हालात सामान्य करने में जुटे हैं। देर रात से जारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हालात बिगड़ गए हैं। राम मंदिर के पास […] - [भारी बारिश का अलर्ट, इन 6 जिलों में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/heavy-rain-alert-all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow/) - [Kanwar Yatra: इस जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी](https://lokpaksh.com/kanwar-yatra-schools-in-this-district-will-remain-closed-from-july-30-to-august-11/): कांवड़ मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मेले के लिए सभी विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टरवार अधिकारियों की तैनाती की गई हैं और जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे तत्काल दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित […] - [बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी प्रमोद नौटियाल पर कसा शिकंजा, पुलिस को मिली कस्टडी रिमांड की अनुमति](https://lokpaksh.com/badrinath-offering-theft-net-tightens-around-accused-pramod-nautiyal/): बदरीनाथ मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर की अदालत ने 28 से 31 जुलाई तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है। बता दें कि पुलिस की जांच टीम की ओर से मुख्य आरोपी की कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। इससे पूर्व भी दो बार आरोपी को रिमांड पर लेने का आवेदन न्यायालय में किया गया था, मगर आवेदन खारिज हो गया था। सोमवार को फिर से पुलिस की ओर से रिमांड मांगी गई, जिस पर न्यायालय ने अनुमति स्वीकार कर दी। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी […] - [इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद](https://lokpaksh.com/all-schools-in-this-district-will-remain-closed-tomorrow-3/) - [एसटीएफ की कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार](https://lokpaksh.com/stf-action-%e2%82%b925-lakh-cyber-fraud-mastermind-arrested-bengal/): उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जियाउर गाजी (40) निवासी दक्षिण बंकारा, हिंगलगंज, नॉर्थ 24 परगना के रूप में हुई है। आरोपी संगठित साइबर गिरोह के लिए बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था। एसटीएफ के अनुसार, देहरादून निवासी एक कारोबारी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगों […] - [Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक दलों में शाेक की लहर](https://lokpaksh.com/former-cabinet-minister-hira-singh-bisht-passes-away/): उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट(81) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस समेत सभी दलों में शोक की लहर है। हीरा सिंह बिष्ट पूरे जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित रहे। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। साथ ही वह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, डॉक्टर हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक […] - [पेपर लीक मामला: CJP ने किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान, प्रमुख मांगों पर सरकार से बनी सहमति](https://lokpaksh.com/paper-leak-case-cjp-announces-end-of-protest/): दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को अपना आंदोलन तुरंत प्रभाव से वापस लेने का बड़ा एलान किया। यह घोषणा केंद्र सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत के बाद हुई। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने शनिवार को सीजेपी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सीजेपी के सौरव दास शामिल थे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत का तीसरा दौर सकारात्मक रहा। वार्ता […] - [जंतर मंतर पर जीत का जश्न, अभिजीत दीपके ने CJI सूर्यकांत को कहा शुक्रिया, रखी दो मांगें](https://lokpaksh.com/celebration-of-victory-at-jantar-mantar-abhijit-deepke-thanked-cji-surya-kant/): जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग को केंद्र सरकार ने मान लिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अभिजीत दीपके ने मंच से युवाओं को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने कहा कि छात्र एकता जिंदाबाद, हम जीत गए। ये कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन हमने कहा कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। अभिजीत दीपके ने कॉकरोच कहने पर सीजेआई को शुक्रिया कहा जंतर मंतर पर सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारी दो और मांगें हैं, हम ऐसे ही नहीं जाएंगे। हम कॉकरोच हैं, एक […] - [शहरी विकास मंत्री के आदेश पर 34 ईओ के ट्रांसफर निरस्त](https://lokpaksh.com/transfer-orders-of-34-executive-officers-cancelled-on-the-orders/): उत्तराखंड में अभी हाल ही में 34 ईओ के ट्रांसफर को लेकर बबाल मचा हुआ था। शहरी विकास विभाग द्वारा जूनियर कार्मिकों को प्रभारी ईओ बना दिया गया था। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शहरी विकास विभाग में 34 अधिशासी अधिकारियों/ प्रभारी अधिशासी अधिकारियों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने के आदेश दिये हैं। - [Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा](https://lokpaksh.com/resignation-of-union-education-minister-dharmendra-pradhan/): देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद और पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि, पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता […] - [उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची](https://lokpaksh.com/administrative-reshuffle-in-uttarakhand-ias-officers-transferred-see-the-list/): धामी सरकार ने शुक्रवार देर शाम 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग हटाया गया है। बाकी विभाग बरकरार रहेंगे। सचिव नितेश कुमार झा से आईटी हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग सौंपा गया है। सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को वर्तमान विभागों के साथ आईटी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सचिव बृजेश कुमार संत से परिवहन हटाते हुए […] - [पेपर लीक विवाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर होगी कानूनी कार्रवाई](https://lokpaksh.com/paper-leak-47-national-testing-agency-officials-dismissed/): 2026 नीट पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी बीच एनटीए ने 47 अफसरों को भी बर्खास्त कर दिया । सरकार की एनटीए पर ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एनटीए के अधिकारियों का कहना है कि एनटीए का पूरा कायाकल्प किया जाएगा और इसके बाद सुधारात्मक कदम लागू किए जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि एजेंसी की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह कार्रवाई उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी के पंचायती राज […] - [जब उत्तराखंड पुलिस का सिपाही पहुंचा जंतर मंतर](https://lokpaksh.com/uttarakhand-police-constable-reaches-jantar-mantar/): पेपर लीक को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बीच उत्तराखंड पुलिस का सिपाही जंतर मंतर पहुंच गया। शेर सिंह नाम के इस सिपाही ने युवाओं के आंदोलन में हिस्सा लिया। सिपाही के आंदोलन में जाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिपाही का वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह युवाओं के बीच कहा रहा है कि सैकड़ों सिपाही उत्तराखंड में नौकरी से इस्तीफा देकर आंदोलन में आने को तैयार हैं। कहा कि देश का युवा अगर ऐसे ही सड़कों पर पिटता रहेगा तो देश कैसे बढ़ेगा। जिस समय युवाओं पर लाठी चार्ज हो रहा था, मैं भ्रष्ट नेताओं की ड्यूटी […] ## Pages - [Home](https://lokpaksh.com/) - [ABOUT US](https://lokpaksh.com/about/) - [Contact Us](https://lokpaksh.com/contact/): हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए ईमेल पर अपना सन्देश भेज सकते हैं | contact@lokpaksh.comlokpakshmedia@gmail.com आप हमसे सोशल मीडिया के द्वारा भी जुड़ सकते हैं | Facebook– Facebook.com/lokpakshmedia/Twitter– Twiter.com/lokpakshmediaYouTube– MyChannel     - [Privacy Policy](https://lokpaksh.com/privacy-policy/): Who we are Our website address is: https://lokpaksh.com. What personal data we collect and why we collect it Comments When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)