चंपावत। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सुखीढांग के नजदीक एक इनोवा कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टनकपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक इनोवा कार संख्या डीएल1आरटी ए- 1912 दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी, इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक दो की मौके पर ही मौत एवं एक व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
घायलों के नाम
सन्तोष राम पुत्र गोविंद राम निवासी पुलखोली बागेश्वर।
दीपक मलसुनी पुत्र होशियार सिंह निवासी अखोली पिथौरागढ़।
दुर्घटना में मृतकों के नाम
अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम निवासी सेक्टर 88 फरीदाबाद।
गिरीश राम पुत्र धरम राम (28) ग्राम उडखोली, गरूढ़, बागेश्वर।
सूरज सिंह मलसुनी (21) पुत्र होशियार सिंह अखोली पिथौरागढ़।