24.3 C
Dehradun
Tuesday, May 30, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीपति-पत्नी का झगड़ा, पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर किया वार, मौत

पति-पत्नी का झगड़ा, पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर किया वार, मौत

गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आपसी विवाद को लेकर हो रहा पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर वार कर दिया। जिससे पति के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोशीमठ के रविग्राम में काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। जोशीमठ के कोतवाल सत्येंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि रामू ऋषिदेव पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टा से वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!