देहरादून। बीती मंगलवार रात्रि राजधानी देहरादून में दो घरो के लिए काल बनकर आई। यहां दो घरों में सो रहे दो परिवार के छह लोगों में से चार की मलबे में दबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि राजधानी के चुक्खुवाला स्थित इंद्राकॉलोनी में घर के पीछे प्लाट का पुश्ता गिरने से मकान ढह गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में एक गर्भवती महिला, एक महिला, एक 09 साल की बच्ची, मृतक गर्भवती महिला की ननद का शव मलबे से निकाल लिया गया है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य अब बंद कर दिया गया है। दो पुरुषों में से एक रात में ड्यूटी पर चले गए थे जो सकुशल हैं और एक पुरुष और एक बच्चे को जीवित निकाला जा चुका है। मृतक गर्भवती महिला की आज-कल में डिलीवरी होने वाली थी।
आईजी अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिटी श्वेता चैबे, कोतवाल एसएस नेगी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही।
घटना के दौरान मकान में कुल 06 लोग मौजूद थे। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत बचाव कार्य में लगे रहे। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त पुश्ता अवैध रूप से बनाया जा रहा था। जिसके लिए कई बार मकान मालिक को कहा गया था।
मलबे में दबे लोगों की सूचि
प्रमिला, उम्र 22 साल (मृत)
सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 09 वर्ष (मृत)
किरन, महिला उम्र लगभग 30 वर्ष (मृत, गर्भवती)
विमला देवी महिला उम्र लगभग 37 वर्ष (मृत)
कृष उम्र लगभग 10 वर्ष (जीवित)
समीर चैहान पुरुष उम्र लगभग 30 वर्ष (जीवित)