उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक में एक परिवार के लिए बीती रात्रि काल बनकर आई। शनिवार देर रात क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के बाद आए मलबे में एक घर दबने से परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक की है। सूचना के बाद रविवार की सुबह राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि से गोविंद सिंह पंडा (38 वर्ष) के घर के उपर मलबा आने से उनका पूरा घर मलबे में दब गया जिससे वह स्वयं और उनकी पत्नी खष्टी देवी (32 वर्ष) और बालक हिमांशु पंडा (7 वर्ष) मलबे में दब गए। क्षेत्र में उक्त घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।