11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डरुद्रप्रयागराज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे केदारनाथ धाम, की पूजा अर्चना

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे केदारनाथ धाम, की पूजा अर्चना

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां पर वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

वहीं, इसके बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार, वे दोपहर चार बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे चमोली जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दशहरे के दिन पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!