27.2 C
Dehradun
Tuesday, May 30, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डउधमसिंह नगरब्रेकिंगः पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आप नेता गिरफ्तार

ब्रेकिंगः पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आप नेता गिरफ्तार

रूद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद वह भाजपा छोड़ आप पार्टी में शामिल हो गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बन गए थे। इसके बाद यह बात सामने आई कि त्रिनाथ ने फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ा है। यह मामला जिलाधिकारी तक पहुंच गया था।

बीते 7 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल की तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

इस जांच के शुरू होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया था। पंतनगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!