देहरादून। यहां राजधानी स्थित दून मेडिकल अस्पताल में बीते शनिवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। उक्त महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
आज मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त रिपोर्ट के बाद महिला के पति व भाई को भी अस्पताल में भर्ती कर दोनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। कोरोना के राज्य समन्वयक डा. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।
पढ़ें कोरोना अपडेट- प्रदेश में आज मिले रिकार्ड 91 मामले, संख्या पहुंची 244
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस संबंध में सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। डा. खत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 38 वर्षीय इस महिला को बीती 20 मई को दून अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सात माह की गर्भवती इस महिला को पिछले दस दिनों से खांसी की समस्या एवं उसे लगातार दौरे पड़ रहे थे। इसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया। इस बीच शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।