ऋषिकेश। यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में भर्ती एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उक्त महिला की मौत कोरोना से नहीं बल्कि ब्रेन हैमरेज होने के चलते हुई है।
विदित हो कि बीती गत 22 अप्रैल को हल्द्वानी निवासी 56 वर्षीय एक महिला को एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बीती 27 अप्रैल को कराई गई कोरोना जांच में यह महिला पाजिटिब पाई गई थी। आज सुबह उक्त महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस महिला की मौत की वजह ब्रेन हैमरेज से होना बताया है। निदेशक एम्स प्रो. रविकांत के मुताबिक बीते 22 अप्रैल को ब्रेन स्ट्रोक की समस्या के चलते इस महिला को यहां अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।