29.2 C
Dehradun
Tuesday, June 6, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीवरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र सिंह लिंगवाल के निधन पर शोक सभा, दी भावभीनी...

वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र सिंह लिंगवाल के निधन पर शोक सभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गोपेश्वर नगर के संभ्रांत नागरिक, प्रतिष्ठित व्यवसाई, समाजसेवी, सर्वोदयी विचारधारा की प्रतिमूर्ति, सहकारिता आंदोलन के प्रणेता व जिला सहकारी बैंक के संस्थापकों में से एक, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्टी संरक्षक आदरणीय सुरेंद्र सिंह लिंगवाल के आकस्मिक निधन पर ज़िले के कांग्रेसजनो द्वारा शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर‌ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र भारती, ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार,नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, युद्धवीर वरत्वाल, मनीष नेगी, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज लक्षमण बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी,रैजा चौधरी, प्रदेश सेवादल महामंत्री सुरेश डिमरी मौजूद रहे।

इसके अलावा इस मौके पर जिलाध्यक्ष एनएसयूआइ संदीप नेगी, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, सूर्य प्रकाश पुरोहित, पूर्णचंद्र मैखुरी, राजेन्द्र सिंह रावत, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, कुंवर सिंह भंडारी, गोविन्द सजवाण,नगर महामंत्री राकेश बिष्ट, उदयसिह रावत, मुकुल बिष्ट,अनु जनजाति नगर अध्यक्ष राकेश बिष्ट, आईं टी जिला महामंत्री अनंत पाल, जिलाध्यक्ष अनु जाति महिला अध्यक्ष विनीता देवी, प्रदेश महामंत्री विधि रितेश बगवाड़ी, यू डी पुरोहित, किशोरी लाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष वैरागना दर्शन सिंह झिंकवाण, न्याय पंचायत संयोजक गुडेन्दर बिष्ट आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!