24.3 C
Dehradun
Wednesday, May 31, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डउधमसिंह नगरसीएम धामी ने साइकिल रैली से टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे...

सीएम धामी ने साइकिल रैली से टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

शनिवार आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह जनपद ऊधमसिंह नगर दौरे के दूसरे दिन पंत नगर विश्वविद्यालय कैम्पस में साइकिल रैली में प्रतिभाग कर टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सीएम ने ओलंपिक में भाग ले रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। साइकिल रैली में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

विदित हो कि मुख्यमंत्री धामी दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो में भाग लिया और कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने अगले पांच वर्षों में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र के साथ ही उद्योग और बिजली उत्पादन में देश का नंबर एक राज्य बनाने का वादा किया।

सीएम ने चुनाव से पहले अगले पांच वर्षों का रोड मैप रखते हुए कहा कि बागेश्वर से टनकपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन को भी ब्रॉड गेज बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका आभार जताया।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज वह अकेले सीएम नहीं बने हैं, बल्कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सीएम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास होगा। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव का इसी बात से पता चलता है कि उन्होंने 15 मिनट का समय देकर उनसे राज्य के मुद्दों पर सवा घंटा बातचीत की। बताया कि प्रदेश में जल्द 23 हजार सें अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

इस दौरान सीएम के विभिन्न कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, काशीपुर विधायक हरभजन चीमा, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, काशीपुर मेयर ऊषा चैधरी, बलराज पासी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!