24.2 C
Dehradun
Friday, June 2, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डउधमसिंह नगरसीएम धामी ने खटीमा में जन समस्या निवारण कार्यक्रम में अधिकारियों को...

सीएम धामी ने खटीमा में जन समस्या निवारण कार्यक्रम में अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपनी विधानसभा खटीमा में जन समस्या निवारण कार्यक्रम में जनता के साथ ही सामाजिक, धार्मिक, बार एसोसिएशन, उद्योग बन्धु, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, पूर्व सैनिक, व्यापारिक बन्धु व विभिन्न संगठनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी व उचित समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को NO PENDENCY पर कार्य करते हुए जो कार्य जिस स्तर का हो उसका उसी स्तर पर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई लापरवाही संज्ञान में आई तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। वर्ष 2027 तक उत्तराखण्ड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, परिवहन, उद्योग आदि समस्त क्षेत्रों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाना है, सरकार व जनता को मिलकर यह सपना साकार करना होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!