11.3 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डसीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट दिल्ली में, मंत्रीमंडल विस्तार एवं...

सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट दिल्ली में, मंत्रीमंडल विस्तार एवं सरकार में दायित्वों को लेकर चर्चा ने पकड़ा जोर

उत्तराखंड में मंत्रीमंडल विस्तार एवं सरकार में दायित्वों को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो चला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली पहुंचने के साथ ही दायित्वों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सत्ता के गलियारों में इन चर्चाओं के बीच कार्यकर्ताओं के अरमान फिर जाग गए हैं। मुख्यमंत्री कल देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

सत्ताधारी पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार रात भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों में प्रदेश भाजपा की नई टीम को लेकर चर्चा हुई। वहीं, चर्चा यह भी है कि सीएम और प्रदेश भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की मंत्रिमंडल में विस्तार और दायित्वों के बंटवारे को लेकर भी केंद्रीय नेताओं के साथ एक अहम बैठक हो सकती है।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति विजय धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए हैं।

संगठन की कमान हाथों में आने के बाद से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नई टीम बनाए जाने के संकेत दे चुके हैं। मुख्यमंत्री को संगठन की ओर से 90 से ज्यादा नाम पहले ही दिए जा चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि इस सूची में से 50 प्रमुख नाम छांटे गए हैं, जिन्हें संगठन व सरकार में दायित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सभी मसलों पर केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!