11.3 C
Dehradun
Wednesday, April 24, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डस्वच्छता सर्वेक्षण : उत्तराखंड के छह निकायों को पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू...

स्वच्छता सर्वेक्षण : उत्तराखंड के छह निकायों को पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार उत्तराखंड के छह निकायों को पुरस्कार दिया जाएगा। यह अपनी श्रेणी में श्रेष्ठ स्थानों के लिए चुने गए हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में निकायों को सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही राज्य स्तर पर शहरी विकास विभाग को भी सम्मानित किया जाएगा।

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। इसकी रैंकिंग एक अक्तूबर को जारी होगी, जिसके लिए प्रदेश के छह निकायों डोईवाला, लंढौर कैंट, नरेंद्र नगर, रामनगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम का चयन हुआ है। इन निकायों का चयन श्रेष्ठतम निकायों में हुआ है।

शहरी विकास विभाग को इस संबंध में पुरस्कृत होने की सूचना मिल चुकी है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण करेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहरी विकास विभाग को भी पुरस्कृत किया जाएगा। शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडेय ने बताया कि छह निकायों और राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए शहरी विकास निदेशक को चुना गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!