11.3 C
Dehradun
Thursday, April 25, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डकाला रविवार : अलग-अलग सड़क हादसों में 6 की दर्दनाक मौत

काला रविवार : अलग-अलग सड़क हादसों में 6 की दर्दनाक मौत

देहरादून में जीएमएस रोड पर रविवार सुबह दो जगह पर दर्दनाक सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसों में दो छात्रों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली दुर्घटना सुबह करीब छह बजे शनि मंदिर के पास हुई। जिसमें एक बाइक सवार ने आईएसबीटी की तरफ जाते हुए एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार भी नीचे गिर गया। इस दौरान बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति उछलकर नीचे गिर गया।

इस दौरान मूल रूप से बिहार निवासी, रघुवीर ठाकुर(65 वर्ष ) पुत्र स्व लालसर ठाकुर वर्तमान निवासी निरंजनपुर चक्की टोला, गौतम(22 वर्ष)पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर, मिजोरम व नियोन चकमा(20 वर्ष) पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे, मिजोरम की मौके पर ही मौत हो गई। गौतम दून पीजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वहीं, नियोन हिमगिरी कॉलेज सेलाकुई का छात्र था। तीनों के शव को दून अस्पाल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

दूसरा हादसा सुबह करीब 6:15 बजे बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर पार कर रहे थे। तब अचानक उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां बाइक सवार विजय सेमवाल(उम्र 26 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन न० 02 धर्मपुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मूल रूप से गुजरात के रहने वाले समीर (25 वर्ष )पुत्र कीरत हाल को गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।

तीसरा हादसा त्यूणी में हुआ, जहां पर एक महिंद्रा बुलेरो पिकअप के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के त्यूनी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

हादसे में किशोर सिंह चौहान(25 वर्ष)पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार(40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों को स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!