11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डभगत दा पहुंचे दून, सीएम ने किया स्वागत, मिलने को समर्थकों का...

भगत दा पहुंचे दून, सीएम ने किया स्वागत, मिलने को समर्थकों का उमड़ा हुजूम

महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी रविवार को राजधानी देहरादून के प्रवास पर पहुंचे। बीजापुर अतिथि गृह में पहुंचने पर श्री कोश्यारी का जहां सूबे के कई मंत्री, भाजपा नेताओं ने स्वागत किया, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां पहुंचे और उनका स्वागत किया।

बीजापुर अतिथि गृह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री कोश्यारी को मुख्यमंत्री आवास पर आने का न्यौता दिया। बाद में श्री कोश्यारी सीएम आवास पर भी गए।

विदित हो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी कोश्यारी को अपना राजनैतिक गुरू मानते हैं। सीएम बनने के बाद जब पहली बार श्री धामी दिल्ली गए तो वह सबसे पहले महाराष्ट्र सदन में उनसे मिलने गए थे। उत्तराखण्ड की राजनीति में भगत दा शुरू से ही अपना खास रूतबा रखते हैं। शायद यही वजह है कि आज ज बवह यहां पहुंचे तो उनके समर्थक भारी संख्या में उनसे मिलने बीजापुर अतिथि गृह पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!