Home त्यौहार रक्षाबंधन Raksha bandhan: जानें क्या है इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहर्त

Raksha bandhan: जानें क्या है इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहर्त

0
879
Raksha bandhan: जानें क्या है इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहर्त

श्रावण मास शुक्लपक्ष पूर्णिमा के दिन तीन अगस्त को इस बार रक्षाबंधन होगा। देश में मौजूदा कोरोना काल के चलते इस पर्व पर भाई बहन इस महामारी के डर से रक्षाबंधन में आवाजाही से बच रहे हैं।

रक्षाबंधन का मुहूर्त सुबह 9.28 बजे शुरू होगा। आगामी 3 अगस्त को रक्षाबंधन और मैदानी क्षेत्रों के सावन का आखिरी दिन है। इसलिए इस दिन का खास महत्व है। रक्षाबंधन के दिन सुबह 9.28 बजे भद्रा रहेगी।

इसके बाद ही रक्षाबंधन मनाना शुभ होगा। इस दिन ब्राह्मण समाज के लिए भी उपाकर्म के रूप में महत्वपूर्ण दिन होता है। ब्राह्मण समाज के लोग पूजा-पाठ कर जनेऊ को बदलते हैं। मान्यता चली आ रही है कि इस कर्म से पित्रों को भी मोक्ष मिलता है।

शुभ मुहूर्त: तीन अगस्त की सुबह 9.28 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा समाप्ति के बाद राखी बांधी जा सकती है। तीन अगस्त को राखी बांधने के लिए दो चरणों में शुभ मुहूर्त मिलेंगे। पहला दोपहर में 1.35 बजे से शाम   4.35 बजे तक है। इसके बाद शाम 7.30 बजे से रात 9.30 बजे के बीच बहुत अच्छा मुहूर्त है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!